कन्नौज: एसपी के निर्देश पर महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र पर दो परिवारों को टूटने से बचाया गया, खुशी-खुशी अपने घर गए
एसपी विनोद कुमार के निर्देश पर महिला थाने पर स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडे के द्वारा पारिवारिक विवादों को सुलझाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है,दोनो पक्षों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक समझते हुए, आपसी संवाद और समन्वय स्थापित कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया, जिसके फलस्वरूप 2 परिवारों को टूटने से बचाया गया।।