कन्नौज: जिला भाजपा कार्यालय पर महिला दिवस से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन राज्य मंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में हुआ
रविवार को कन्नौज जिला भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी पहुंची। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में महिला दिवस से जुड़े कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री के द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं के आत्मनिर्भर और स्वावलंबी होने की बात कही गई। मंत्री ने इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी और पत्रकार हत्याकांड मामले को लेकर भी बयान दिया है।