कन्नौज: कलेक्ट्रेट पहुंचे पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, मानदेय समेत कई मांगें शामिल
कन्नौज में पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाए जाने समेत कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। सोमवार को पंचायत सहायकों ने जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मामले में विरोध दर्ज कराया। पंचायत सहायकों के द्वारा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया है।