कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी ने मारपीट के मामले में एसपी ऑफिस में तहरीर दी, 5 लोगों पर लगाया आरोप
सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी पीड़ित व्यक्ति ने अपने पांच पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया और एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया, जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसके पड़ोसियों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई,पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई,जिसको लेकर पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचा और तहरीर दी,ओर कार्यवाही की मांग की।।