आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त (DDC) श्री गौरव कुमार द्वारा "सबका सम्मान–जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत 'जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी' का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 10 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड और आंगनवाड़ी से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। डीडीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर निदेशक DRDA श्री राकेश चौबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।