आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने पंचदेवरी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संचिकाओं, अभिलेखों, कर्मपुस्तिका, आवेदनों के निष्पादन और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
संचिकाओं के अव्यवस्थित संधारण और नंबरिंग में कमी पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सभी अभिलेखों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवेदकों से टेलीफोन पर सीधा संवाद कर जन-शिकायतों के निस्तारण का रियल-टाइम फीडबैक लिया। उन्होंने बायोमेट्रिक रिकॉर्ड की स्वयं जांच करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी कार्यों और जन-सेवा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar