जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बलेसरा पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई व सुविधाओं का जायजा लिया।
डीएम ने विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाउंड्री वॉल, खेल मैदान, आरओ वॉटर, सोलर लाइट और सुरक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचों की समीक्षा की। 'विज्ञान ज्योति' कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य तय करने और अनुशासन के साथ मेहनत करने का संदेश दिया। अधिकारियों को छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।