आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को बिहार सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 700 'सरस्वती विद्या निकेतन' मॉडल विद्यालयों में ‘बिहार विद्या साथी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में गोपालगंज जिले के 18 मॉडल विद्यालय भी लाइव जुड़े। समाहरणालय से जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ और जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय वीसी के जरिए शामिल हुए।
'बिहार विद्या साथी' कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 24×7 इंटरैक्टिव शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से छात्र एआई आधारित टूल्स और लाइव शिक्षकों से जुड़कर अपनी पढ़ाई से जुड़े प्रश्नों और कठिन कॉन्सेप्ट्स का तुरंत समाधान प्राप्त कर सकेंगे। डीएम ने इसे डिजिटल लर्निंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने वाला एक क्रांतिकारी कदम बताया।
2 views | Gopalganj, Bihar | Aug 24, 2026