लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में 7 स्थानों पर छापेमारी, 11 शराबी गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 4:12 बजे उत्पाद विभाग लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक जिले में 7 स्थानों पर छापेमारी कर 11 व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया. लखीसराय में संतर मोहल्ला से 2, नया टोला से 1, बड़ी दरगाह से 1, बन्नो बगीचा थाना क्षेत्र में ढाडी सीर से 2, किऊल थाना क्षेत्र में खगौर से 1,बिच्छवे से 1 तथा बड़हिया से 3 शराबी गिरफ्तार हुए.