सहजनवा: गीडा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गीडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दीपक कुमार पुत्र हसनू प्रसाद निवासी कालेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा संख्या 404/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 352 और 115(2) के तहत कार्रवाई की गई है।