रावतसर: ग्राम पंचायत 22 एजी के चक 9 ए एम में नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सरपंच धर्मपाल थालोड़ ने किया
रावतसर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत 22 ए जी के चक 9 ए एम में शनिवार सुबह 11:00 बजे ग्राम पंचायत 22 ए जी सरपंच धर्मपाल थालोड़ द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवीन स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक सिमरजीत कौर संतोष ढाका सहित ग्रामीण महिलाएं व बच्चे रहे मौजूद।