रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी की, नामजद आरोपी मौके से फरार, रावतसर थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस ने अवैध 48 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस से बुधवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त रोही टोपरिया में अवैध 48 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस पार्टी को देखकर नामजद आरोपी मुंशीराम मौके पर अवैध शराब से भरा थैला फेंक कर भाग गया रावतसर पुलिस ने नामजद आरोपी पर राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।