रावतसर पुलिस में अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त रोही गंधेली में अवैध 48 पव्वे देसी शराब सहित ओमप्रकाश बावरी निवासी चक 34 आर डब्ल्यू डी रावतसर को गिरफ्तार किया है व बाइक जप्त की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है