सागर नगर: तिरुपतिपुरम कॉलोनी में जलभराव से परेशान लोगों ने लगाया जाम, सूचना पर मौके पर पहुंची महापौर
सागर में लगातार बारिश का दौर जारी है। सागर शहर के कई वार्डो में जल भराव की स्थिति बनी हुई है वही बाघराज वार्ड के तिरुपतिपुरम कॉलोनी में जल निकासी ना होने से कॉलोनी वासियों के घरों में पानी भरने लगा तो गुस्साएं लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वार्ड पार्षद सूचना महापौर को दी मौके पर महापौर संगीता तिवारी महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी पहुंची।