सागर नगर: द्वारका विहार कॉलोनी में भारी भरकम पेड़ मकान पर गिरा,मकान की बाउंड्री क्षतिग्रस्त और विद्युत केबिल टूटी
सागर शहर में बीती रात से तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश के बीच घर के द्वारका विहार कॉलोनी केला माता मंदिर के पास बुधवार सुबह एक भारी भरकम पेड़ एक मकान के ऊपर गिरा,जिससे बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही विद्युत खंबे से घर तक जो विद्युत केबिल डली थी वह भी टूट गई। गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हो पाई, लेकिन आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।