सागर नगर: पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास विशालकाय बरगद पेड चाय की दुकान पर गिरा,बाल बाल बचा दुकानदार
पुरानी कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास एक विशाल का बरगद का पेड़ जमीन से ही उखड़कर चाय की दुकान पर गिरा। वही इस दौरान दुकानदार बाल बाल बच गया लेकिन उसकी चाय की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। दुकानदार का कहना है मैं दुकान पर चाय बना रहा था इसी दौरान यह बरगद का पेड़ जमीन से उखड़कर दुकान पर आ गिरा और मैं भाग खड़ा हुआ। दुकानदार ने बताया कि इस दौरान में बाल बाल बच गया।