सागर नगर: जिला अस्पताल में भरा बारिश का पानी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचकर पानी बाहर निकाला
बारिश के दौरान सागर शहर के कई वार्ड में पानी भरा हुआ है लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है।जिला अस्पताल के में भी पानी भर गया। जिसे देखते हुए बुधवार दोपहर सागर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वार्डों में भरे पानी को कार्यकर्ताओं के साथ बाहर निकाला।