गोगरी: पकरैल में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व संपन्न, श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
गोगरी प्रखंड के पकरैल में श्रद्धा और भक्ति के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार की सुबह छह बजे उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इससे पहले पकरैल गांव में ग्रामीणों के सहयोग से खेत में ही छठ घाट का निर्माण किया गया। जहां पंपसेट से घाट पर पानी दिया गया। छठ घाट को ग्रामीणों के सहयोग से काफी संजाया गया था। रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था किया गया था।