गोगरी: गोछारी के पास NH-31 पर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला, चालक और उप चालक बाल-बाल बचे
गोगरी प्रखंड अंतर्गत एनएच 31 स्थित गोछारी गांव के निकट शुक्रवार की दोपहर दो बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रक के चालक एवं उप चालक बाल बाल बच गए। इधर घटना के बाद जेसीबी आदि मशीन से ट्रक को सीधा कर सड़क पर लाया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई थी।