जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का मौके पर निराकरण
आदिवासी बस्ती का रास्ता खुलवाकर अतिक्रमण हटाया गया
---
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की जनसुनवाई में ग्राम लाखाखेड़ी की आदिवासी बस्ती में शासकीय भूमि से रास्ता उपलब्ध कराने संबंधी प्राप्त आवेदन क्रमांक 26652 दिनांक 03 सितम्बर 2026 के पालन में तहसीलदार श्री संतोष धाकड़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान राजस्व दल द्वारा मौके का निरीक्षण कर आदिवासी बस्ती के आवागमन हेतु शासकीय भूमि से रास्ता खुलवाया गया। मौके पर आवश्यकतानुसार जेसीबी मशीन की सहायता से रास्ते का निर्माण/समतलीकरण कराया गया तथा रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे बस्ती के निवासियों के आवागमन का मार्ग सुगम हो गया।
मौके पर कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल भी उपलब्ध रहा। राजस्व एवं पुलिस अमले की उपस्थिति में कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस कार्यवाही से आदिवासी बस्ती के रहवासियों को आवागमन हेतु रास्ता उपलब्ध हो गया है तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का मौके पर निराकरण किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar