सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में मुंगावली की छात्राएं श्रीजी मिश्रा और सिद्धि जैन ने मारी बाजी
--
शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय, जन शिक्षा केंद्र, विकासखंड स्तर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें चयनित छात्र-छात्राएं शनिवार को जिले के सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री डीएन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र यादव ,जिला शिक्षा अधिकारी मधु शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक राहुल शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया एवं जिला शिक्षा केंद्र की समस्त टीम उपस्थिति रही । जनप्रतिनिधि के तौर पर अतिथिगण बृज किशोर शर्मा प्रदेश सहसंयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ, श्रीमती शीला जाटव जिला पंचायत सदस्य एवं जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती लखन यादव जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, श्री धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी जिला मंत्री भाजपा, प्रांजल जैन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, संजीव भारिल्य सांसद प्रतिनिधि, श्री लखन राजोरिया जिला निर्माण समिति सदस्य एवं निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार श्री हितेंद्र बुधौलिया, श्री प्रियकांत माथुर,महेंद्र जैन कडेसरा,विमलेश रघुवंशी,रेखा शर्मा सहायक प्राध्यापक,अंकिता निगम,दुर्गेश भार्गव उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में श्रीजी मिश्रा सेंट मीरा स्कूल मुंगावली द्वारा प्रथम स्थान, प्रदीप अहिरवार हाई स्कूल बांकलपुर चंदेरी द्वारा द्वितीय स्थान तथा स्मृति तिवारी केंद्रीय विद्यालय मुंगावली द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सिद्धि जैन टी ए वी स्कूल मुंगावली प्रथम स्थान पर रहीं, सृष्टि रघुवंशी सांदीपनि विद्यालय महिदपुर द्वितीय एवं नेहा रघुवंशी सांदीपनि विद्यालय अशोकनगर तृतीय स्थान पर रही। साथ ही दिव्यांश राव मोरे और आयुषी जैन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar