सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शनिवार को आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम प्रारंभ
अशोकनगर जिले में कुल 383 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम
--
शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत आंगनबाडी मिलन सेवा कार्यक्रम जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। जन सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों पर फल और मिठाई का वितरण किया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष सफाई और सजावट की।आंगनवाड़ी केंद्रो बंदनवार सजाए। जिससे केंद्र पर आने वाले हितग्राहियों के माता-पिता और ग्रामीण जनों का स्वागत किया जा सके ।कार्यक्रम की शुरुआत एक पौधारोपण के साथ की गई। आंगनवाडी केन्द्र पर उपस्थितजनों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया का वीडियो संदेश भी सुनाया गया। आंगनवाडी केन्द्रों पर हितग्राही बच्चो को विशेष भोजन दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर्यवेक्षकों ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल की गतिविधियां करवाते हुए चेयर रेस, दौड़ आदि करवाई गई। बच्चों ने गीत कविता अपने माता-पिता के सामने सुनाये, जिससे बच्चों की प्रतिभा से माता-पिता एक और जहां प्रभावित हुए वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के परिश्रम के प्रति भी उनके मन में सम्मान का भाव जागृत हुआ। हितग्राही के परिवार जनों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका का माला पहनाकर सम्मान किया। तूमैन में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विभा श्रीवास्तव व स्थानीय सरपंच उपस्थित रहे। जिन्होंने पर्यवेक्षक का भी सम्मान किया। विभाग की इस गतिविधि से ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों की पहुंच घर-घर तक पहुंची। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व आशा कार्यकर्ता को भी उनकी सेवाओं के लिए ग्राम स्तर पर सम्मानित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar