शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच आमजन तक पहुंचाने मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य -कलेक्टर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम इमझेरा में शिविर आयोजित
--
शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच आमजन तक पहुंचाने मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित मौके पर निराकरण तथा निर्धारित अवधि में सेवाएं प्रदान कराई जा रही है। यह बात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ की ग्राम पंचायत कुलवार के ग्राम इमझेरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में विभिन्न समस्यामूलक 353 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त अवनों में से 156 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष 196 आवेदनों पर समय सीमा निर्धारित कर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किए गए।
शिविर में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह,सांसद प्रतिनिधि श्री हरीसिंह रघुवंशी,श्री रंजीत सिंह यादव,श्री शिवेन्द्र सिंह यादव,एसडीएम ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड सहित जनप्रतिनिधिण एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ईसागढ़ ब्लॉक अंतर्गत इस सप्ताह लोक सेवा गारंटी के तहत चिन्हित सेवाओं के 2163 आवेदन का निराकरण किया जाकर ईसागढ़ ब्लॉक मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की साप्ताहिक प्रगति 4358 शिकायतों में से 3644 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। शेष शिकायतों के निराकरण हेतु कार्यवाही प्रचलित है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के तहत ग्रामीण आबादी को उनका अधिकार मिलेगा। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को रजिस्ट्री के दस्तावेज नि:शुल्क प्रदाय किये जायेगे। इस हेतु पात्र हितग्राही ग्राम पंचायत सचिव,पटवारी के माध्यम से ई-केवायसी करा सकते है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड,समग्र आईडी अपडेट रखे एवं बैंक खाता आधार से लिंक रखे। जिससे हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
शिविर में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा अहिरवार ने कहा कि जल,जंगल,जमीन जिले में अधिक मात्रा में है। जिससे जिले में वन विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने हितग्राहीमूलक योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कृषक बांस मिशन,एकलव्य शिक्षा योजना,वन्य प्राणी मुआवजा तथा वंदन केन्द्र पर संचालित गतिविधियां एवं प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,सांसद प्रतिनिनिधि श्री हरीसिंह रघुवंशी,श्री रंजीत सिंह यादव,श्री शिवेन्द्र सिंह यादव,एसडीएम श्री त्रिचौलन गोड द्वारा संबोधित किया गया।
नशामुक्ति की दिलाई शपथ
-
कार्यक्रम में उपस्थितजनों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों को रोकने एवं जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
उद्यम संवाद स्थापित
--
कार्यक्रम में शासन की स्वरोजगार योजना के लाभान्वित हितग्राहियों से उद्यम संवाद किया गया। उन्होंने दौरान हितग्राहियों द्वारा स्वरोजगार स्थापित से लेकर आर्थिक लाभ एवं रोजगार हेतु सफल होने की सफलता की कहानी बताई गई।
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
--
शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत 52.39 लाख रूपये की राशि का हितग्राहियों को हितलाभ एवं शासकीय सेवाओ का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में फौती नामांतरण,बीपीएल कार्ड,पीएम किसान सम्मान निधि, लाड़ली लक्ष्मी योजना,आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण प्रमाण,क्रेडिट कार्ड, 03 स्व सहायता समूहों को ऋण राशि,फॉर्मर रजिस्ट्री,मृत्यु प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण प्रमाण,आर्थिक सहायता,ई-लर्निंग लायसेंस,आहार अनुदान स्वीकृति पत्र,पीएम आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र,पेंशन,संबल योजनान्तर्गत आर्थिक,नगर परिषद ईसागढ़ अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के स्वीकृति पत्र,उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र,स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्कूटी के तहत मुस्कान लोधी एवं आशीष् लोधी को स्कूटी प्रदाय की गई।
स्टॉलों का किया निरीक्षण
-
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये गये थे। इन स्टॉलों का निरीक्षण कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई।
#JanVishwasAbhiyan2026
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar