छठ घाटों का निरीक्षण कर अनुमंडल पदाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण श्री तरनजोत सिंह के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने आज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी, शास्त्री नगर, नारायणापुर घाट, गोला घाट एवं काली घाट का जायजा लिया तथा छठ महापर्व को लेकर जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सहित पर्व के सफल आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar