Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। शांति व सौहार्द का दिया गया संदेश। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने की शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील।

MORE NEWS

#CM #bihar #samratchoudhary Samrat Choudhary Dlsa Bettiah

#CM #bihar #samratchoudhary Samrat Choudhary Dlsa Bettiah

Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क बेतिया पुलिस अधीक्षक कि बयान

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क बेतिया पुलिस अधीक्षक कि बयान

Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026

मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च।

शांति व सौहार्द का दिया गया संदेश।

फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने की शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील।

बेतिया। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने किया।

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

फ्लैग मार्च में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। शांति व सौहार्द का दिया गया संदेश। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने की शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील। बेतिया। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने किया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिला पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें तथा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च में जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026

मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

बेतिया। आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने की।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न। बेतिया। आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने की। बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री कुमार गौतम ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विकास कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bettiah, West Champaran | Jun 25, 2026