पंचकूला: बीड घग्गर बस स्टैंड के समीप पुलिस ने 5.25 ग्राम हेरोइन के साथ 24 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
चंडी मंदिर पुलिस थाना के अंतर्गत पड़ते बीड घग्गर बस स्टैंड के नजदीक से 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने नशीले पदार्थ हीरोइन सहित पकड़ा गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के परमाणु सोलन का रहने वाला 24 वर्षीय युवक पंकज नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। युवक से 5 ग्राम 25 मिलीग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन पकड़ा है।