पंचकूला: गांव गाजीपुर में अज्ञात कारणों से मोरनी के गांव टन्डियो के पशुपालक की 5 भैंसों की हुई मौत, 4 बीमार
गांव गाजीपुर में पशुपालक ज्ञान चंद की 5 भैंसे अज्ञात कारणों से मारने का मामला आज सामने आया है। वही चार भैंसे बीमार बताई जा रही हैं। जानकारी देते हुए विक्की, सुरेंद्र, अनिल कुमार, श्याम लाल, माडू सहित अन्य किसानों ने बताया कि गांव टन्डियो, मोरनी के पशुपालक की 5 भैंसे अज्ञात कारण से मर गई हैं। उन्होंने पशुपालक को उचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की है।