पंचकूला: बलादावाला पंचायत में गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, रायपुर रानी में वाटर सप्लाई विभाग के दफ्तर में जताया रोष
ग्राम पंचायत बालदवाला के ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए ट्यूबल तो लंबे समय से मंजूर हुआ हुआ है लेकिन विभाग के द्वारा आज तक उसे नहीं लगाया गया जिसके चलते उन्हें गांव में गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों के द्वारा आज रायपुर रानी में स्थित वाटर सप्लाई विभाग के कार्यालय में पहुंचकर रोष प्रदर्शन किया।