पंचकूला: श्री शिवलौतिया मंदिर पिंजौर, जयंती माता मंदिर, पिंजौर बाईपास पर नज़र आया तेंदुआ, डर का माहौल।
सोमवार को पूर्व पार्षद संजीव कुमार राजू ने बताया कि श्री शिवलौतिया मंदिर कमेटी के सेवादार संजीव कुमार राजू ने बताया कि श्री शिवलौतिया मंदिर के आसपास घूमता हुआ तेंदुआ श्रद्धालुओं ने देखा। वहीं जयंती माता मंदिर के आस पास बाईपास वाली पहाड़ी पर तेंदुआ नजर आया है। उन्होंने ने बताया कि इसके अलावा पिंजौर-कालका-परवाणू बाईपास के आसपास भी लोगों ने तेंदूए को देखा है।