पंचकूला: हर व्यक्ति की जान कीमती है प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से लें, JJP वर्कर पहुंचे बुढ़नपुर गांव में हालात क
जजपा पंचकूला के पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुवाई मे मंगलवार को स्थानीय जजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डायरिया तथा हैजे से प्रभावित पंचकूला के वार्ड नंबर सात के गाँव बुडनपुर का दौरा किया । इस बारे जजपा नेता ओ पी सिहाग ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से बुडनपुर गांव में गन्दा पानी पीने से सेंकड़ों लोग उल्टी, दस्त तथा बुखार जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं ।