मैनपुरी: करहल क्षेत्र में खेत न बेचने पर दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ की गई मारपीट, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी से की शिकायत
करहल क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी चौबे सिंह पुत्र ओमप्रकाश ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के दबंगों को खेत न बेचने पर दबंगों द्वारा पीड़ित के साथ बीती दिनांक 22 जनवरी को मारपीट की गई। वही थाने पर सुनवाई न होने के चलते पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। और कोबरा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।