मैनपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक के साथ दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने के चलते SP से की गई शिकायत
कोतवाली क्षेत्र में बीती 21 जनवरी को दबंगों के द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस द्वारा दबंगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। मामले में कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए, दबंगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।