हरिद्वार: भीमगोडा में रामलीला मंचन के दौरान हंगामा करने वाले बैंगन गैंग के मुखिया को गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया
बीती 27 सितंबर को भीमगोड़ा में रामलीला के मंचन के दौरान बैंगन गैंग ने पंडाल में बैठे लोगों पर हमला बोल दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैंगन गैंग के मुखिया को गिरफ्तार और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा का कहना है कि CCTV के आधार पर रविवार शाम 5 बजे ये कार्रवाई की गई है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।