हरिद्वार: जिले भर में चल रहे सत्यापन अभियान के संबंध में SSP परमेंद्र डोभाल ने दी जानकारी
जिले भर के तमाम थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान को लेकर SSP परमेंद्र डोभाल ने रौशनाबाद स्थित अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले एक महीने के दौरान तकरीबन 10 हजार लोगों के सत्यापन किए गए हैं, जिनमें से 1 हजार के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है, लिहाजा सत्यापन अभियान अभी भी युद्धस्तर पर जारी रहेगा।