हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने बिट्ठल विहार कॉलोनी में बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 7 मकान मालिकों पर ₹55 हजार के चालान किए
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बिट्ठल विहार कॉलोनी में छापेमारी की कार्रवाई की। बाहरी राज्यों से आकर रह रहे लोगों के सत्यापन को लेकर हुई इस कार्रवाई में बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 7 मकान मालिकों पर 55 हजार के चालान किए। शाम 4 बजे करीब SSP कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किए गए हैं।