हरिद्वार: कनखल में सिंहद्वार - जगजीतपुर राजमार्ग पर शाम 5 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद, यातायात प्लान लागू किया गया
कनखल में सिंह द्वारा जगजीतपुर राजमार्ग पर रविवार शाम 5 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। नए यातायात प्लान के मुताबिक कृष्णा नगर पुलिया और आसपास लगने वाले भीषण यातायात जाम से निपटने के लिए कई जगह मार्ग को वन वे किया गया है जबकि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। CO ट्रैफिक नताशा सिंह ने ये जानकारी दी