हरिद्वार: ज्वालापुर में मारपीट और लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने सिखाया सबक, शांति व्यवस्था भंग करने पर हिरासत में लिया
ज्वालापुर में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने सबक सिखाते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में हिरासत में ले लिया है। धीरवाली में आरोपी नवीन गुप्ता लड़ाई झगड़ा कर रहा था और मारपीट को उतारू था, दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं माना जिसके चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत आरोपी पर कार्रवाई की गई।