हरिद्वार: प्रेस क्लब में विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने बताया, खुद की जान को खतरा, पुलिस से लगाई गुहार
विश्व हिंदू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची ने प्रेस क्लब में रविवार शाम 5 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। साध्वी प्राची का कहना है कि उनके आश्रम में पिछले 15 दिनों से ठहरी एक युवती ने खुद को हिंदू बताया था जबकि आश्रम छोड़ते वक्त उसके पास से कई पहचान पत्र और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है।