माननीय राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन जी की अनुशंसा पर चंबा जिले के 25 सरकारी स्कूलों में स्थापित होंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का जताया आभार — ₹2.50 करोड़ की राशि से होगा डिजिटल शिक्षा का विस्तार
चंबा, 9 सितंबर 2026। आकांक्षी जिला चंबा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन जी की अनुशंसा पर चंबा जिले के 25 चयनित सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी।
इस संबंध में आज हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) द्वारा MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना के तहत लगभग ₹2.50 करोड़ की राशि से स्मार्ट कंप्यूटर क्लासरूम एवं डिजिटल शिक्षा सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
स्मार्ट कंप्यूटर लैब की स्थापना आकांक्षी जिले के पांच ब्लॉकों—चंबा के 6, चुराह के 6, भरमौर के 5, डलहौजी के 4 और भटियात के 4—चयनित सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में की जाएगी।
माननीय सांसद श्री हर्ष महाजन जी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर आकांक्षी जिला चंबा के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई यह राशि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निवेश है।
श्री महाजन जी ने कहा, “चंबा के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों में पढ़ने वाला बच्चा भी डिजिटल शिक्षा के मामले में देश के किसी भी बच्चे से पीछे न रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के सहयोग से यह सपना साकार होने जा रहा है।”
प्रत्येक स्मार्ट कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर, आवश्यक फर्नीचर एवं ई-लर्निंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक, कंप्यूटर शिक्षा और आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच प्राप्त होगी।
इस परियोजना से आकांक्षी जिला चंबा के चंबा, चुराह, भरमौर, डलहौजी और भटियात क्षेत्रों के 25 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थी सीधे लाभान्वित होंगे। यह पहल ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा के नए द्वार खोलने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्मार्ट कंप्यूटर लैब के लिए चयनित विद्यालय
1. चंबा — 6 विद्यालय
1. GSSS करियां
2. GSSS चनेड़
3. GSSS सिल्लाघ्राट
4. GSSS खज्जियार
5. GSSS कोहलारी
6. GSSS कोलका
2. चुराह — 6 विद्यालय
7. GSSS बैरागढ़
8. GSSS बोंदेरी
9. GSSS चांजू
10. GSSS जस्सौरगढ़
11. GSSS थल्ली
12. GSSS राजनगर
3. भरमौर — 5 विद्यालय
13. GSSS मेहला
14. GSSS गुवां
15. GSSS होली
16. GSSS सुनारा
17. GSSS लयल्ह
4. डलहौजी — 4 विद्यालय
18. GSSS ग्रांगर
19. GSSS मंज़ीर
20. GSSS सुंडला
21. GSSS हिमगिरी
5. भटियात — 4 विद्यालय
22. GSSS तुंडी
23. GSSS होबार
24. GSSS सामोटे
25. GSSS रायपुर
श्री हर्ष महाजन
सांसद, राज्य सभा
हिमाचल प्रदेश
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026