Public App Logo
Profile Picture

Chamba Hulchul News

@chambahulchulnews
268Followers
0Following
वृद्ध जन दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन,  वरिष्ठ नागरिकों को किया गया सम्मानित
1500 के नाम पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के साथ किया धोखा : भाजपा नेता जय सिंह
'वर्मा ज्वैलर्स' की एग्जीबिशन कम सेल का भव्य शुभारंभ, डॉ. कविता बिजल्वान ने किया उद्घाटन
नगरपरिषद चंबा के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया गया आयोजन
जापान से आज दिल्ली पहुँचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन द्वारा हिमाचल की बेटी उड़नपरी सीमा का भारत पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
नगरपरिषद चंबा के सभी वार्डों में एक समान विकास करवाने के लिए कार्य आरम्भ : भुवनेश्वरी गुलाटी
नई ड्रेस, नई पहचान: PM SHRI राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में शिक्षकों के लिए नया ड्रेस कोड लागू
जापान से भारत पहुंची चंबा की उड़नपरी सीमा का आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन ने भव्य स्वागत किया, सीमा ने एशियन गेम्स की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है।
खुशखबरी : चंबा में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, 60 सीटों के लिए निरीक्षण प्रक्रिया शुरू
चंबा-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास पिकअप हादसा

आज सुबह करीब 8:30 बजे चंबा-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन पंजाब नंबर की है। सूचना मिलते ही सुरंगानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
Video 10
SIR के मुद्दे पर चंबा में CPIM ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिया धरना
मेडिकल कॉलेज चम्बा को बदनाम करने वालों के विरुद्ध कॉलेज प्रबंधन करेगा कार्रवाई
SO पर कार्रवाई की मांग पर HRTC कर्मचारियों ने किया नारेबाजी, SO ने रखा अपना पक्ष
चंबा:सुलतानपुर में देसी शराब (लाहल) की बड़ी खेप के साथ पकड़ा युवक
कोलका क्षेत्र से चोरी छिपे सुलतानपुर तक करता शराब की सप्लाई 
गुप्त सूचना के अधार चंबा पुलिस की टीम ने नाकेबंदी के दौरान पकड़ी शराब, पुलिस ने कहा आगे भी जारी रहेगा धरपकड़ अभियान
देखिए पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई की तस्वीरें
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जताया गहरा शोक
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
*लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित*

*केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*

*सहकारिता योजनाओं से लोगों को जोड़ने पर दिया जोर*

*चंबा, सितंबर 29*

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डॉ. राजीव भारद्वाज आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 
उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं और योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाए जाएं। 
बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बैठक में विधायक डॉ. हंस राज, डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । 
*डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि चंबा में बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत लाने से इसके आवश्यक रखरखाव तथा डबल लेन कार्य में तेजी आएगी* । उन्होंने यह भी कहा कि जिला में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
लोकसभा सांसद ने जिला में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्रीय वित्त पोषित योजना आरडीएसएस के तहत प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी आरवीएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूंकि जिला में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरडीएसएस के तहत 90 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, ऐसे में योजना का लाभ लोगों को समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए ।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार रावी रिवर फ्रंट योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
लोकसभा सांसद ने सहकारिता क्षेत्र को स्वरोजगार का मजबूत आधार बताते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, आरडीएसएस योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,सामाजिक पेंशन योजनाएं, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, समग्र शिक्षा, एमपी लैड सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी रखी ।
गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार, सुभाष ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी , अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उप मंडल अधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, चिराग शर्मा, अजय कुमार सिंह, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अधीक्षण अभियंता राकेश मोंगरा, , राजीव ठाकुर, जीत सिंह,जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, डॉ. कुलदीप जमवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
हिमाचल-जम्मू कश्मीर सीमा पर CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, कंपनी कमांडर समेत 4 की मौत
पांगी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा का परचम, शक्ति कुमार बने अध्यक्ष और मान सिंह उपाध्यक्ष
दशहरा पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन करेगी राजपूत सभा चंबा, बैठक में लिया गया फैसला
महाविद्यालय चम्बा की क्विज़ टीम बनी प्रदेश विजेता, सम्मान समारोह में छात्र सम्मानित
पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, शक्ति कुमार बने अध्यक्ष, मान सिंह उपाध्यक्ष
पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा नरियाल द्वारा उपलब्ध करवाये गये स्वच्छता वाहन को हर झंडी दिखा कर रवाना करते हुए लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज।
भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज का पांगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के बीच छलका दर्द