पाली: राष्ट्र सेविका समिति के 90 साल पूरे, पाली में नवचेतना पथ संचलन
पाली शहर में राष्ट्र सेविका समिति की 90वीं वर्षगांठ पर 350 सेविकाओं ने नवचेतना पथ संचलन में हिस्सा लिया। सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।