दुर्ग: खुर्सीपार में पिकअप के गुप्त चेंबर से ₹4 करोड़ की नकदी बरामद, दो हिरासत में
दुर्ग। खुर्सीपार पुलिस ने डबरापारा के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से करीब 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। वाहन रायपुर से नागपुर की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, पिकअप क्रमांक CG 04 QU 5996 की तलाशी लेने पर उसके पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाया गया गुप्त चेंबर मिला। इसी चेंबर में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस ने मौके से चालक भवेशभाई डाभी और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लिया है। बरामद नकदी के स्रोत और इसे ले जाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को भी सूचित किया जा रहा है।
#reelsinstagram #reels #shorts #bhilai #viralvideos
Kanker, Kanker | Oct 29, 2026