कांकेर में छात्रा को अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल में कम अंक देने की धमकी का आरोप, प्रोफेसर गिरफ्तार
**कांकेर।** टेलीग्राम के माध्यम से अश्लील वीडियो भेजने और प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देकर छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में कांकेर पुलिस ने एक प्रोफेसर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 27 अक्टूबर को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रोफेसर पियूष कान्त नेताम ने 25 सितंबर 2026 को टेलीग्राम के माध्यम से उसे अश्लील वीडियो भेजा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी उससे अश्लील बातें करता था। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा में कम अंक देने की धमकी से वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 376/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 351(2) और सूचन�
Kanker, Kanker | Oct 29, 2026