धमतरी। शहर के टिकरापारा में घर में घुसकर गाली-गलौज, झूमाझटकी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे लेकर 10 से 12 युवक घर में घुसे थे। इस दौरान महिला के साथ झूमाझटकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कथित तौर पर अभद्र गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने देवेन्द्र नेताम उर्फ पप्पू, आदित्य मसीह, हिमांशु राकुडला, हर्ष अंगारे उर्फ छोटू और रूद्रेश प्रताप साहू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
धमतरी एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
#crime #newsupdate #news #shorts #dhamtri
Kanker, Kanker | Oct 29, 2026