कालपी: कालपी में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, यमुना पट्टी के 13 गांवों पर विशेष नजर, टीमें भी अलर्ट
Kalpi, Jalaun | Aug 20, 2026 गुरुवार सुबह 11:30 बजे जानकारी मिली कि कालपी तहसील क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। यमुना पट्टी के 13 गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों के साथ बाढ़ राहत चौकियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है।