आगर: निपानिया बैजनाथ में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर आयोजित, 1232 आवेदन प्राप्त, 902 का मौके पर निराकरण
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 4 बजे क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत निपन्या बैजनाथ के पंचायत प्रांगण में किया गया। शिविर में संबंधित क्लस्टर की 20 ग्राम पंचायतों के सचिवगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में कुल 1232 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 902 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया।