ईवीएम सीलिंग के दौरान पीओ प्रथम की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा ब्लॉक के चुण्डावाड़ा पोलिंग बूथ पर ड्यूटी कर रहे पीओ प्रथम सोमेश्वर डेंडोर की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम की सीलिंग करते समय वह नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद मतदान कार्मिकों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है। चाड़ोली गांव निवासी सोमेश्वर पुत्र हीरालाल डेंडोर पीठ सीनियर स्कूल में पीटीआई शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पंचायतीराज चुनाव के तहत उनकी ड्यूटी चुण्डावाड़ा बूथ पर लगाई गई थी।
#Dungarpur #Bichhiwara #Chundawada #SomeshwarDendor #PanchayatiRajElection RajasthanNews