करवा चौथ पर डिजाइनर पूजा थालियों का बढ़ा क्रेज, कुंदन-मिरर वर्क और घुंघरू वाली थालियां बनीं पसंद
प्रतापगढ़। करवा चौथ का सीजन शुरू होते ही बाजार में डिजाइनर पूजा थालियों, छलनी और लोटे के सेट की मांग बढ़ने लगी है। कुंदन, मिरर वर्क, मोतियों, गोटा-पट्टी और घुंघरू से सजी थालियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। पेस्टल पिंक, पीच, ऑरेंज और गोल्डन वर्क वाली थालियां खास पसंद की जा रही हैं। दुकानदार रेडीमेड के साथ कस्टमाइज्ड सेट भी तैयार करवा रहे हैं। इनमें रोली, अक्षत, दीपक और कुमकुम रखने के लिए अलग-अलग कटोरियां व डिब्बियां मिल रही हैं। पूजा थालियों के साथ सुहाग और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी भी शुरू हो गई है।
#KarwaChauth #KarwaChauth2026 #PratapgarhNews #FestivalShopping #PujaThali TraditionalShopping