बांसवाड़ा: बांसवाड़ा जिले की गनोड़ा, घाटोल, छोटी सरवन और तलवाड़ा पंचायत समितियों की 139 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत कल मतदान होगा। आज नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और अंतिम उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान केंद्रों पर प्रत्याशियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कल (30 अक्टूबर) सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन उप सरपंच का चुनाव होगा। प्रशासन और पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
#BanswaraElections #PanchayatiRajElections #RajasthanElections #BanswaraNews #SarpanchChunav