घाटशिला: अलमानार सोशल सर्विस ने घाटशिला धर्मशाला में रक्तदान शिविर का किया आयोजन, विधायक भी रहे मौजूद
सोशल वेलफेयर कमेटी अलमानार सोशल सर्विस एवं कुर्मी विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार की सुबह 10 बजे पंचायती धर्मशाला घाटशिला में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रामदास सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया पार्वती मुर्मू शामिल थे। मौके पर विधायक ने कहा कि रक्तदान से आप किसी का जीवन बचा सकते हैं।